कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक से 3 करोड़ का फर्जी लोन लेने वाला मुंबई से गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मुंबई पुलिस की सहायता से कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक में फर्जी लोन के नाम पर तीन करोड़ रुपये के गबन के आरोपी को धर दबोचने में सफलता हासिल की है।

आरोपी की पहचान दिनेश डेविड पुत्र स्वर्गीय सतपाल सिंह निवासी शैलजा ऊना के रूप में हुई है।

विजिलेंस की टीम ने आरोपी को मुंबई के एक न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर लिया है, जिसे शुक्रवार को ऊना के न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बता दें कि आरोपी दिनेश डेविड विजिलेंस थाना ऊना में 7 अप्रैल 2021 और 24 सितंबर 2022 को दर्ज किए गए दो अलग-अलग मुकदमों में आरोपी बनाया गया है।

दिनेश डेविड लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी धरपकड़ के लिए विजिलेंस की टीम ने इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद और कॉन्स्टेबल मनोज कुमार की टीम को महाराष्ट्र के मुंबई में रवाना किया था।

मुंबई में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दिनेश डेविड के कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि इस दौरान मुंबई पुलिस की भी मदद ली गई।

एएसपी विजिलेंस धर्मचंद वर्मा ने बताया कि दिनेश डेविड ने कांगड़ा बैंक के कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करते हुए कई फर्जी लोन बनाकर करीब 3 करोड़ रुपए का गबन किया हैं।

आरोपी 24 फरवरी को जिला मुख्यालय की अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद करोड़ों रुपए के गबन मामले की जांच में इसे शामिल किया जाएगा।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...