हिमाचल में दूल्हा-दुल्हन की कार “Just Married” का कटा चालान, ये वजह

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

शादी जीवन का खास आयोजन होता है। शादी के दिन को खास व यादगार बनाने के लिए रोजाना नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। लेकिन ऐसा कुछ करने के चक्कर में यदि आपको लेने के देने पड़ जाएं तो वो लम्हे भी जिंदगी भर याद रहते हैं।

ऐसा ही कुछ बुधवार को पांवटा साहिब के माजरा में नव विवाहित जोड़े के साथ हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन की कार का चालान काट दिया। माजरा पुलिस की कार्रवाई से इस नव विवाहित जोड़े के लिए शादी का दिन यादगार हो गया।

दरअसल चंडीगढ़–देहरादून नेशनल हाईवे पर माजरा में शहीद स्मारक के पास पुलिस ने नाका लगा रखा था। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहनों की रूटीन चैंकिंग की जा रही थी।

इस दौरान बाहरी राज्य की बारात की सजी हुई कार जिसमें दूल्हा-दुल्हन भी मौजूद थे, नाके पर पहुंची। कार पर नंबर प्लेट के स्थान पर दूल्हे व दूल्हे के नाम का स्टीकर चिपकाया गया था।

इस वजह पुलिस ने कार का 500 रुपए का चालान काट दिया। साथ ही चालक को मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन न करने का पाठ भी पढ़ाया।

पुलिस की कार्रवाई से एक बात तो स्पष्ट है मौका कोई भी हो, लम्हों को यादगार बनाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं है। खैर,दूल्हा-दुल्हन के साथ बारातियों को सिरमौर पुलिस का ये सबक ताउम्र याद रहेगा।

बता दे कि पांवटा साहिब थाना के अंतर्गत पुलिस ने ट्रैफिक नियमों को लेकर विशेष अभियान भी छेड़ा हुआ है। पुलिस कर्मियों द्वारा दुपहिया वाहनों के चालकों को सही तरीके से हेलमेट पहने का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। सड़क हादसों को लेकर पावंटा साहिब बेहद ही सवेदनशील भी हो चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...