ट्रेन दुर्घटना में घायल हिमाचल के 40 वर्षीय जवान ने तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

हिम खबर – डेस्क 

उपमंडल बड़सर की करेर पंचायत के सलौणी गांव में सेना के जवान की शहादत का समाचार प्राप्त हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार राज कुमार (40) जो कि जम्मू में कार्यरत था। सेना के काम से दो दिन पहले उसे रुड़की (उत्तराखंड ) भेजा गया।

जहां रास्ते में उसकी ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गई। ऋषिकेश के अस्पताल में दो दिन तक जिंदगी से संघर्ष करते हुए उसने वीरवार को दम तोड़ दिया।

बता दें कि शहीद राजकुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता बिजली बोर्ड से सेवानिवृत हुए है। राजकुमार अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है। उसकी एक छोटी बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है।

राजकुमार 2007-2008 में सेना में भर्ती हुआ था। जानकारी है कि यह उसकी रिटायरमेंट का ये आखिरी साल था।

खबर लिखे जाने तक राजकुमार के माता-पिता, पत्नी व बच्चों को अभी किसी ने राजकुमार की शहादत की खबर नहीं दी है। सारा परिवार सामान्य कामकाज में व्यस्त है।

एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा ने कहा कि शहीद राजकुमार का देहरादून में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जिसके बाद देर रात पार्थिव देह उनके घर पहुंचने का अनुमान है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...