लोकमित्र संचालक महासंघ कांगड़ा के सदस्यों ने कृषि व पशुपालन को बताई संघ की समस्याएं

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

लोकमित्र संचालक महासंघ कांगड़ा (रजी•) के सदस्यों ने आज ज्वाली में कृषि व ओर पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चन्द्र कुमार से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया और उनका ओर जल्द उनका हल करवाने का आग्रह किया।

संघ के सदस्यों ने अपने मांग पत्र में बताया कि सरकार का अदेश् है कि लोकमित्र संचालको को पंचायत भवन में बिठाने की व्यवस्था है परंतु वो सिर्फ कागजों में ही है।

आज भी संचालक किराये की दुकानों में अपना कार्य कर रहें हैं। ऊपर से सेवा शुल्क भी बहुत कम मिलता है। जिससे परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है।जिसके लिए भी उन्होंने सेवा शुल्क बढ़ाने का आग्रह किया।

महासचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि जब पेपर रिम 60 रुपयों का था तब भी सेवा शुल्क इतना मिलता था वर्तमान वही कागजों का रिम 300 रुपय का हो गया है ओर आज भी सरकार द्वारा वही सेवा शुल्क लोक मित्र संचालकों को दिया जा रहा।

लोकमित्र संघ के सदस्यों ने मंत्री से जल्द इस शोषण से मुक्ति दिलवाने की फरियाद की इसके साथ उन्होंने अपने मांग पत्र में ई डिस्ट्रिक्ट सेवा में ऑनलाइन पेमेंट के लिए कांगड़ा को ऑपरेटिव बैंक को जोड़ने का आग्रह भी किया।

प्रोफेसर चन्द्र कुमार ने सभी सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह अतिशीघ्र इस विषय पर मुख्यमंत्री से बात कर के आपकी समस्या का हल किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस समय उपस्तिथ रहे प्रधान रजिंदर कौशल अध्यक्ष जिला कांगड़ा ,मुख्य सलाहकार अक्षय कुमार ,महासचिव प्रवीण कुमार, सदस्य अमरजीत सिंह ,रवि कुमार इ,जालम सिंह मन्हास, विजय कुमार, विपुल पटाकू, बबलू धीमान, अजय कुमार ,गौरव इत्यादि मजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...