शाहपुर के द्रमन में शुरू हुआ कबड्डी टूनामेंट, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रणव कुमार ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर के द्रमन ग्राउंड में आज से कबड्डी टूर्नामेंट आरम्भ हो गया। इस टूर्नामेंट का उदघाटन भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रणव कुमार ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे जीवन मे जितना महत्व शिक्षा का है उतना की महत्व खेलों का भी है। खेलों से जहां हमारा शारीरिक विकास होता है तो वहीं खेल हमे नशे से दूर रखने में भी सहायक होते हैं।

उद्धघाटन मैच द्रमन व सिहुंता की टीमों के बीच खेला गया। मुख्यअतिथि ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी व साथ ही आयोजकों प्रज्वल, अभिनव, कार्तिक व द्रमन युवा क्लब के सभी सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी और कहा आज के इस दौर में जहां बच्चे मोबाइल में अधिक समय व्यतीत करते हैं। वहां ऐसे टूर्नामेंट का आयोजन करवाना सराहनीय कार्य हैं।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राजेश मन्हास व आई टी प्रभारी रजत वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...