हर कर्मचारी को भी मिलेगी न्यूतम पेंशन – मन्हास

--Advertisement--

Image

शाहपुर – अमित शर्मा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन जिला कांगड़ा की आज एक बैठक आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में किया गया। इस अबसर अलग अलग खण्डों के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने प्रेस में दिए अपने बयान में कहा कि मार्च माह में होने बाली आभार रैली की तैयारियों हेतु यह बैठक बुलाई गई थी। जिसमें अधिकतर बह कर्मचारी बुलाए गए थे। जिनका रेगुलर और कॉन्ट्रेक्ट पीरियड जोड़ दस साल होता है।

मन्हास ने कहा कि कुछ छुटभैया और पूर्व सरकार के पिठू लगातार कर्मचारियों को गुमराह कर रहे थे कि 10 साल रेगुलर सर्विस पर ही पेंशन मिलेगी। जिला प्रधान ने इस बैठक में सभी साथियों की शंकाओं का निवारण करते हुए कहा कि पेंशन बहाली की घोषणा करके मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लगभग डेढ़ लाख परिवारों को पेंशन की सौगात दी है।

जिला प्रधान ने कहा कि हाई पावर कमेटी की बैठक में बह खुद शामिल थे और वित्त सचिव ने खुद यह बात उस बैठक में कहीं थी कि मुख्यमंत्री 10 साल से कम सेवाकाल बालों को भी न्यूतम पेंशन का विचार कर रही है तो कोई भी साथी ऐसी अफवाहों में ना आए और कम से कम एसओपी का इंतजार कर ले।

जिला प्रधान ने कहा कि हर जिले में संगठन ऐसे सभी साथियों को जागरूक करेगा जिला प्रधान ने सभी कर्मचारियों से बढ़ चढ़ कर आभार समारोह में भाग लेने की भी अपील की। जिला प्रधान ने कहा कि समस्त कर्मचारियों ने पेंशन बहाली के लिए वर्तमान सरकार का आभार प्रकट किया है ।

ये रहे उपस्थित

इस अबसर पर चम्बा जिला प्रधान सुनील जरयाल, राज्य उपाध्यक्ष अजय राणा , जिला कांगड़ा मुख्य प्रवक्ता जोगिंदर सिंह पिंका , जिला उपाध्यक्ष राजेश अत्रि, रिटायर्ड कर्मचारी मदन कुमार, स्वर्ण सिंह उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...