भरमौर: आग लगने से तीन मंजिला मकान जलकर हुआ राख

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में 3 मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। जिसमे पूरा मकान जलकर राख हो गया है। मकान लकड़ी का बना हुआ था जिस वजह से उसने जल्दी आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा का पूरा मकान आग की भेंट चढ़ गया।

वहां के स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का बहुत प्रयास किया लेकिन पूरा मकान लकड़ी का बना हुआ होने के कारण देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह मकान भरमौर पंचायत की वार्ड पंच अंजना देवी का था इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति भी आग की भेंट चढ़ गई। लेकिन राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 11:00 बजे भरमौर उपमंडल मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह के साथ मौजूद इस मकान में जब आग लगी तो उपरोक्त परिवार मकान के भीतर ही सोया हुआ था उन्हें आग लगने का एहसास हुआ तो वह तुरंत घर से बाहर निकल आए।

आग इतनी तेजी के साथ फैली कि मकान के भीतर से किसी भी प्रकार के सामान को बाहर नहीं निकाला जा सका।

इस घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय अग्निशमन विभाग का दस्ता पुलिस व उपमंडल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...