कोटला में देहर खड्ड के किनारे पानी से बचाब के लिए लगाई क्रेट बाल गिरी

--Advertisement--

Image

जल्द मुरम्मत कार्य करवाने की मांग

कोटला – स्वयम

उपतहसील कोटला के अंतर्गत कोटला गांव देहर खड्ड के किनारे स्थित है । और देहर खड्ड में अवैध खनन के चलते सामुदायिक भवन के साथ लगते क्रेट बॉल टूट चुकी है। जिस बजह से कोटला गांव के घरों व समुदायिक भवन के लिए खतरा बना हुआ है।

यहां आपको बता दे कि कोटला के साथ लगती देहर खड्ड बारिश होने पर अपने पूरे उफान पर होती है। और बरसात में देहर खडड का पानी कभी कभी पुराने पुल के ऊपर से गुजर जाता है। जिसके लिए कोटला गांव को बाढ़ से बचाने के लिए देहर खड्ड का पानी सटे गांव में न गुस जाए जिस बजह से काफी समय पहले पत्थरों का क्रेट लगाया गया था।

लेकिन इतने सालों में खनन माफियाओं ने इतना जोर पकड़ा कि अब ये क्रेट बाल आधा गिर चुका है और बाकी बचा हुआ भी गिरने की कगार है। बुद्धिजीवियों ने बताया कि आगामी बरसात आने से पहले इस क्रेट बाल की मुरम्मत नहीं करवाई तो देहरखड्ड की बाढ का पानी कोटला गांव घरों व सामुदायिक भवन में घुस कर तवाही मचा सकता है।

स्थानीय निवासी रविंद्र कुमार, श्याम सुंदर, जीवन कुमार, शिवकुमार, सुनील कुमार, राकेश शर्मा आदि ने सरकार से मांग की है कि कोटला में क्रेट बॉल की मरम्मत की जाए ताकि बरसात में देहर खड्ड की बाढ से कोई त्रासदी न हो ।

वहीं प्रदेश भाजपा ओवीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा ने बताया कि भाजपा के मंत्री रविन्द्र रवि से आग्रह कर ये क्रेट बाल लगवाई गई थी। लेकिन अब इसका कुछ हिस्सा गिर चुका है । और बाकी भी गिरने की कगार पर है जिससे कोटला में त्रास्दी हो सकती है। उन्होंने वर्तमान सरकार के मंत्रियों से आग्रह किया है कि इस क्रेट बाल को बरसात से पहले दुरुस्त करवाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...