आर्यवीर युवक मंडल द्वारा तलियाल ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

अनुराग चौधरी शाखा प्रबंधक पीएनवी ने की मुख्यतिथि के रुप मे शिरकत।

हारचक्कियां/शाहपुर – अमित शर्मा

शाहपुर के साथ लगती पंचायत डोल के आर्यवीर युवक मंडल द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी तलियाल ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । जिसमें अनुराग चौधरी शाखा प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक कुठेड़ ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की।

प्रतियोगिता के पहले दिन 10 के करीब क्रिकेट टीमें पहुंची। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यतिथि ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वालित कर व रिबन काट कर किया।

पहला मैच महादेव इलेवन एवं बम लहरी टीम के बीच शुरू हुआ। जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए बम लहरी टीम ने 138 रनों के लक्ष्य रखा ,तथा महादेव इलेवन टीम 89 रनों पर ही सिमट गई। इस प्रतियोगिता के ओहले मैच में बम लहरी टीम विजेता रही।

वहीं क्लब के सचिव आर्य प्रद्युम्न कश्यप ने बताया कि क्लब व स्थानीय लोगों के सहयोग से हर वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होता है। उन्होंने बताया कि क्लब के द्वारा समय समय पर खेल कूद गतिविधियां व सामाजिक कार्य करवाए जाते है।

साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं की ऊर्जा को खेलकूद लगाना मुख्य उद्देश्य है ताकि हमारे युवा भटककर नशे की ओर न जाएं।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर मेजर प्रकाश चंद आजाद,सतीश राणा, लाल सिंह राणा, मिलाप सिंह राणा, जसविन्द्र, क्लब के उपप्रधान साहिल शर्मा, वीरेंद्र गर्ग,अनिल आजाद, साहिल आजाद,निखिल,सूर्य, दिव्यांश,पंकज मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...