भलाड़ रोड सेफ्टी क्लब ने सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों बारे किया जागरूक

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़ में रोड सेफ्टी क्लब के सौजन्य से भाषण, पेटिंग प्रतियोगिता करवाई गई तथा स्कूल से लेकर भलाड़ तक रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों बारे जागरूक किया गया।

बच्चों द्वारा ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, ‘जन जन की यही पुकार, सड़क सुरक्षा अबकी बार’ इत्यादि नारे लगाए गए। प्रतियोगिताओं में मेधावी रहे बच्चों को सम्मानित किया गया।

स्कूल प्रधानाचार्य सुरिंदर कुमार ने बताया कि हमें बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाना चाहिए। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...