जब तक नेताओं के वेतन-भत्तों एवं पैंशन योजना बंद और आरक्षण का आधार आर्थिक नहीं तब तक गरीब और गरीब होगा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि हमारे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से गरीबी रेखा में जिंदगी बसर करने वाले परिवारों को ऊपर उठाने का जिम्मा जिन नेताओं को सौंपा जाता है, वह अपने अथाह वेतन भत्तों एवं पैंशन योजना जैसी सुविधाएं लेकर अपनी जिंदगी जीना अपना मौलिक अधिकार समझते हैं.

दुसरी तरफ जिन जातियों को आरक्षण की व्यवस्था से गरीबी रेखा से ऊपर उठाने की योजना लागू की गई है. वह योजना भी आरक्षण वर्ग के सीमित आरक्षित साधन संपन्न लोगों तक ही सीमित होकर रह गई है। क्योंकि कि आरक्षित वर्ग की जातियों में साधन संपन्न लोग जब तक आय के आधार पर आरक्षण से बाहर नहीं किए जाएंगे तब तक आरक्षित वर्ग जातियों के गरीब एवं जरुरतमंद परिवारों को आरक्षण का लाभ उठाकर साधन संपन्न होने का मौका नहीं मिल सकता है ।

अतः आरक्षित जातियों में गरीब परिवार एवं जरुरतमंद परिवारों के हकों को कुचलने वाले और कोई नहीं बल्कि उनकी जातियों के अमीर एवं साधन संपन्न परिवार हैं. जो अपनी जातियों के गरीब एवं जरुरतमंदों के लिए अपने परिवारों को आरक्षण से बाहर करने के लिए किसी भी कीमत पर सहमति प्रकट नहीं कर पा रहे हैं.

ना ही हमारे लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए नुमाइंदे इस पर कोई चर्चा एवं निति बनाने केलिए एक मत होते दिखाई दे रहे हैं. जिससे लगता नहीं कि कभी गरीब एवं जरुरतमंद परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का मौका मिल सके।

अतः यदि नेता अपने अथाह वेतन-भत्तों एवं पैंशन योजना पर अंकुश लगाएं और आरक्षित जातियों में साधन संपन्न परिवार आरक्षण का लाभ लेना छोड़ दें, तो बहुत जल्द देश में गरीब परिवार एवं जरुरतमंद परिवारों का गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का क्रम शुरू होता दिखाई दे सकता है. अन्यथा गरीब और गरीब और अमीर और अमीर होना का वर्तमान क्रम ही जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...