शाहलताई में दिखा लापता संजीव, लोग बोले-लंगर खाते देखा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के आशापुरी मतदान केंद्र में ड्यूटी देने आए नगरोटा बंगवा के रोंखर गांव के लापता संजीव कुमार का आज दिन तक पता नहीं चल पाया है। शनिवार को संजीव के बिलासपुर के शाहतलाई में मिलने के बारे में सोशल मीडिया पर फैली खबर पर लंबागांव पुलिस टीम शाहतलाई गई है।
लंबागांव पुलिस के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि लंबागांव पुलिस की एक टीम रविवार को शाहतलाई गई है। वहां पर संजीव की फोटो दिखाने पर लोगों ने बताया कि 23 और 24 नवंबर को संजीव को उन्होंने शाहतलाई में देखा है, जो कि नशे की हालत में लग रहा था।

संजीव को उन्होंने शाहतलाई में एक लंगर में खाना खाते भी देखा है। संजीव ने शाहतलाई में ठेके पर शराब भी खरीदी है। दुकानदार से बीस रुपये की नमकीन भी खरीदी।

लंबागांव पुलिस थाने के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि लंबागांव पुलिस शाहतलाई में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है, लेकिन अभी तक संजीव का कोई पता नहीं चला है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...