तंबाकू की गिरफ्त से बाहर हैं हिमाचल के युवा, मिजोरम देश में सभी राज्यों में टॉप पर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के युवा तंबाकू की गिरफ्त से बाहर हैं। राज्य में देश में सबसे कम 1.1 फीसदी युवा तंबाकू पदार्थों का सेवन करते हैं। इस मामले में मिजोरम देश में सभी राज्यों में टॉप पर है। मिजोरम में 57.9 फीसदी युवा तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं। वैश्विक युवा तंबाकू सर्वेक्षण की रिपोर्ट में यह सामने आया है।

वहीं, मध्य प्रदेश में बच्चे सात साल की उम्र से ही सिगरेट पीना सीख जाते हैं। ये राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में औसतन सात साल की उम्र में ही लड़कियां सिगरेट पीना सीख जाती हैं। वहीं, देश में इसका औसत देखें तो यह उम्र नौ साल तीन महीने है। राज्यों के मुकाबले मध्य प्रदेश में 3.9 फीसदी युवा तंबाकू उत्पादों का प्रयोग करते हैं।

लड़कों के मामले में भी हालत चिंताजनक है। रिपोर्ट के मुताबिक, औसतन 8.5 यानी 8 साल में लड़के सिगरेट पीने लगते हैं, जबकि देश में इसकी औसत उम्र 11.5 साल है। रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 2.10 फीसदी लड़कियां और 2.40 फीसदी लड़के सिगरेट पीते हैं। इनमें सभी की उम्र 13 से 15 साल है।

इंटरनेशल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन साइंसेज मुंबई ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर देश भर में 13 से 15 साल की उम्र के किशोरों पर तंबाकू उत्पादों के उपयोग पर सर्वे किया। साल 2003 से शुरू हुए इस सर्वे की राज्य स्तर पर चौथी रिपोर्ट हाल में सामने आई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...