शाहपुर आईटीआई में 40 को मिली नौकरी, 90 अभ्यर्थियों ने आजमाई किस्मत

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रांगण में न्यू ईयर प्राइवेट सलूशन लिमिटेड ने दस्तक दी, जिसमें प्रदेश भर से 90 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 40 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। चुने हुए अभ्यर्थियों को कंपनी ने पहली दिसंबर 2022 को ज्वाइनिंग के लिए बुलाया है।

कंपनी से आए एचआर मैनेजर राजेश भारद्वाज तथा एग्जीक्यूटिव एचआर हंसराज, राहुल ठाकुर ने बताया कि कंपनी चयनित आईटीआई अभ्यर्थियों को आठ घंटे 10688 पीएफ और ईएसआई को काटकर देगी तथा दूसरी तरफ डिप्लोमा विद्यार्थियों को 11550 की प्रति माह तथा डिग्री अभ्यर्थियों को 12616 पीएफ और ईएसआई को काटकर मिलेंगे।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य इंजीनियर संजीव सहोत्रा ने चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को हेल्थ इंश्योरेंस, एंपलॉयर शेयर तथा लीव फैसिलिटी के बेनिफिट भी देगी।

उधर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग प्लेसमेंट आफिसर मुकेश कौशल ने भी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उन्होंने बताया कि यह कंपनी नियमित आधार पर चयनित युवाओं को लेकर जाएगी, जो अगले महीने की पहली तारीख को ज्वाइन कर जाएंगे।

आईटीआई शाहपुर से इस कैंपस में ट्रेनिंग प्लेसमेंट इंचार्ज अनुदेशक राजकुमार और अनुदेशक जगदीश रतन, सरोज राणा और अशीष शर्मा भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...

राष्ट्रीय मंच पर चमकीं हमीरपुर की सरपंच लता देवी, संसद की कार्यवाही देखने का मिला गौरव

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जनपद की ग्राम पंचायत बलोह की सरपंच...

मानसून के दृष्टिगत एनडीआरएफ की टीम शिमला में तैनात

हिमखबर डेस्क मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं एवं आपात...

नौकरी का मौका: इलेक्ट्रिशियन के 15 पदों पर भर्ती, 4 जुलाई को साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज...