साइकिल से 126 KM का सफर तय कर फतह की मंडी की सबसे ऊंची चोटी, दिया ये संदेश

--Advertisement--

Image

मंडी, 22 नवंबर – डॉली चौहान

शहर के रहने वाले जसप्रीत पॉल ने मंडी जिला की सबसे उंची चोटी माने जाने वाली “शिकारी मंदिर” तक साइकिल से सफर कर एक नया किर्तिमान स्थापित किया है। साइकिलिस्ट जसप्रीत ने एक ही दिन में मंडी से शिकारी देवी वाया देवीदढ़ और फिर मंडी का सफर तय किया।

पेशे से फोटोग्राफर और साइकिलिंग को अपना शौक बना बैठे जसप्रीत ने बताया कि उन्होंने पूरे हिमाचल को साइकिल के माध्यम से एक्सप्लोर कर लिया है। लेकिन वे अभी तक मंडी जिला की सबसे ऊंची चोटी शिकारी देवी मंदिर नहीं पहुंच पाए।

उन्होंने बताया कि इससे पहले मंडी के ही कमरूनाग घाटी तक साइकिल से सफर तय किया, लेकिन इस बार उन्होंने मन बनाया और वे सराज स्थित माता शिकारी देवी मंदिर के लिए साइकिल से निकल गए। जसप्रीत ने बताया कि वे 20 नवंबर को सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर मंडी से निकले और 126 किलोमीटर का सफर तय कर मंडी वापिस शाम 8 बजकर 25 मिनट पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने शिकारी देवी मंदिर के लिए लगभग 9 किलोमीटर की कच्ची और चढ़ाई वाली सड़क से अपना सफर करना पड़ा जो कि उनके लिए काफी चैलेंजिंग रहा। दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर जसप्रीत मंडी जिला की सबसे उंची चोटी पर पहंचे।

उन्होंने साइकिलिंग के एविएशन के हिसाब से लगभग 3322 मीटर कवर किया। सफर के दौरान जसप्रीत ने लगभग साढ़े नौ घंटे साइकिल चलाई। जसप्रीत का दावा है कि मंडी जिला का शिकारी देवी मंदिर लगभग 3359 मीटर की उंचाई पर स्थित है। वे यहां साइकिल से जाने वाले पहले व्यक्ति है। वहीं उन्होंने सभी को नशे से दूर रहने व फिट रहने का संदेश दिया है।

जसप्रीत पॉल ने बताया कि वे हिमाचल प्रदेश में जितने भी पर्यटक स्थलों पर गए है। वहां पर प्रबंध होने के बावजूद कुछ लोग कुड़ा कचरा फैला कर चले जाते हैं जो कि प्रदेश के सुंदर पहाड़ों को दागदार करता है। उन्होंने लोगों से आहवान किया है कि वे स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें।

जसप्रीत ने बताया कि वे हर दिन साइकिल से लगभग 30 से 40 किलोमीटर और सप्ताह में लगभग 120 किलोमीटर साइकलिंग करते हैं। उन्होंने बताया कि साइकिल चलाने से सभी स्वास्थ्य लाभ ले कर फिट इंडिया को आगे ले जा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...