पहाड़ी से सिर पर पत्थर गिरने से व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

रोजमर्रा की तरह दिहाड़ी लगाकर अपने घर लौट रहे व्यक्ति के सिर पर तीसा पुल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान मान सिंह आयु 55 वर्ष, पुत्र पूर्ण निवासी चिल्ली, पंचायत थल्ली तहसील चुराह के रूप में हुई है। घायलावस्था में व्यक्ति को तीसा अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने मान सिंह को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मान सिंह मेहनत मजदूरी करके ही अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना की पुष्टि बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने की ।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। उधर, मान सिंह की मौत से जहां गांव में मातम छा गया है वहीं परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...