108 में फिर गूंजी किलकारी, रैफर महिला ने रास्ते में दिया बेटे को जन्म

--Advertisement--

Image

घुमारवीं, 22 नवंबरअनिल कपलेश

घुमारवीं उपमड़ल के सामुदायिक अस्पताल भराड़ी में बीती रात पंचायत सलाओं के गांव कामलू से एक गर्भवती महिला बबिता (30) प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी। महिला को उसके परिजनों द्वारा अस्पताल लाया गया।

गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को हमीरपुर अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। महिला के परिजन उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से भराड़ी अस्पताल से हमीरपुर ले जा रहे थे।

इसी दौरान टिक्कर के पास महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। ऐसे में एम्बुलेंस में तैनात फार्मासिस्ट सुनील कुमार व पायलट देश राज ने एम्बुलेंस में ही डिलीवरी करवाने का निर्णय लिया।

इस दौरान एम्बुलेंस कर्मियों ने महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई। महिला ने पुत्र को जन्म दिया, जो पूरी तरह से स्वस्थ है। देश राज व सुनील ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों पूर्ण रूप से सुरक्षित है। महिला को डिलीवरी के बाद हमीरपुर अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...