भवानी पठानिया बोले – प्रत्याशी नहीं कर्मों को देखकर देती है जनता वोट

--Advertisement--

Image

फतेहपुर – अनिल शर्मा

कांग्रेस के प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया ने वीरवार को एसडीएम कार्यालय फतेहपुर में अपना नामांकन पत्र भरा। नामांकन पत्र भरने के उपरांत भवानी पठानिया ने कहा कि जनता प्रत्याशी को देख कर वोट नहीं देती बल्कि उसके कर्मों को देख कर वोट देती है।

उन्होंने कहा की हमने जो विकास के काम किए है उन्हीं के आधार पर हम जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा की प्रत्याशी चाहे कोई भी हो उनके कर्मो के कारण ही जनता उनके साथ आती है और आज हमारे साथ चला हुजूम इस और इशारा कर रहा है की जनता दिल के साथ हमारे साथ चली है।

बेरोजगारी व वन माफिया को खत्म करने के मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएंगे

उन्होंने कहा की हम मंहगाई, बेरोजगारी व वन माफिया को खत्म करने के मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएंगे और अगर जनता ने हमारे ऊपर विश्वास जताया तो हम इन मुद्दों पर कार्य करेंगे।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया पर तंज कसते हुए कहा की कुछ दिन के मेहमान जो हमारे फतेहपुर में आए हैं वे 22 दिन बाद फिर वापस भी इसी तरह चले जाएंगे ओर हम जहां के हैं और यहीं रहेंगे।

उन्होंने कहा की कोई भी कार्यकर्ता लड़ाई झगडे में ना पड़े चुनाव इंटरनेट मीडिया पर गाली गलोज करके नहीं लड़ा जाता उसके लिए हर घर तक हमें अपनी पहुंच बनानी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीबीएसई स्कूलों के लिए विभिन्न विषयों के 390 शिक्षक होंगे भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवा वर्ग के लिए...

आई टी आई शाहपुर में अंडर-20 फुटबॉल ट्रायल्स का आगाज़, युवाओं ने दिखाया दमखम

शाहपुर - नितिश पठानियां  जिला फुटबॉल एसोसिएशन, कांगड़ा के तत्वावधान...

इंदौरा के खानपुर में भीषण अग्निकांड, पलभर में खाक हुई जीवनभर की कमाई, बेघर हुआ परिवार

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला के उपमंडल इंदौरा के तहत आने...