ज्वाली विधानसभा का भाजपा टिकट घोषित होते ही होगा बड़ा विस्फोट – साधू राम राणा

--Advertisement--

Image

डोल – शिव गुलेरिया

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा विधानसभा ज्वाली में भाजपा की टिकट के दो प्रबल दावेदारों के समर्थक अब इस मोड़ पर पहुंच गए हैं कि यदि संजय गुलेरिया को टिकट नहीं मिलती है तो संजय गुलेरिया के अधिकतर समर्थक या तो खुली बगावत पर उतारू हो जाएंगे.

या फिर भीतरघात करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे और यहीं कारनामा अर्जुन ठाकुर के समर्थक भी करने से गुरेज नहीं करेंगे और रही बात विशाल चौहान के समर्थकों की तो वह ऐसा कोई रुख़ नहीं अपनाएंगे. जिससे उनकी अपनी पार्टी में उनके नेता विशाल चौहान की पार्टी कैडर में कोई फजीहत हो क्योंकि विशाल चौहान ने चुनाव लड़ने को लेकर अपना पक्ष बहुत ही संतुलित ढंग से जनता के बीच रखा है.

अतः ऐसे हालातों में कहीं ऐसा नहीं दिखाई दे रहा कि टिकट न मिलने पर विशाल चौहान स्वयं या समर्थकों सहित पार्टी के खिलाफ बगावती सुरों का इस्तेमाल करते हुए नज़र आ सके लेकिन संजय गुलेरिया और अर्जुन ठाकुर के समर्थकों ने तो एक दूसरे को पछाड़कर आगे निकलने की कसरत जिस ढंग से शुरू कर रखी है.

उसे देखते हुए साफ कहा जा सकता है कि दोनों में से किसी एक को टिकट मिलने उपरांत जबाली भाजपा में एक ऐसा विस्फोट होगा कि जिसका सीधा सीधा फायदा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को होना तय माना जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...