लिटिल फ्लाबर स्कूल दुराना के 31 बच्चे स्मार्ट मोबाइल फोन छात्रवृति पाकर चहके।

--Advertisement--

Image

ज्वाली – व्युरो

ज्वाली विधानसभा के स्कूलों को आज स्मार्ट फोन वितरित किए गए जिसमे लिटिल फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुराना के दसवीं कक्षा के 25 व जमा दो के 6 मेधावी छात्र – छात्राओं ने स्मार्ट मोबाइल फोन प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। ।

इस विशेष अवसर पर सभी छात्र स्कूल प्रांगण में स्कूल के प्रिंसिपल राकेश कुमार और स्कूल के चेयरमैन किशोर चौधरी तथा अपने अध्यापक गणों से मिलने पहुंचे.

वहीं प्रिंसिपल राकेश कुमार ने सभी छात्रों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. तथा इलाका वासियों, बच्चों और उनके अभिभावकों तथा स्कूल के अध्यापकों को बधाई दी.

साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और ज्यादा से ज्यादा मेहनत करके इस तरह की ओर भी उपलब्धियां हासिल करने के लिए कहा तथा आगे भी यह बच्चे इसी तरह हर क्षेत्र में अपना तथा अपने स्कूल , गाँव, प्रदेश, देश और माता – पिता तथा अध्यापकों का नाम रोशन करते हुए दूसरे बच्चों का आदर्श बने.

उन्होंने कहा कि इन छात्रों की कड़ी मेहनत से प्राप्त की गई इस उपलब्धि से दसवीं व जमा दो में पढ़ रहे अन्य छात्रों में भी प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी जो कि एक अच्छी बात है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...