दशहरे के दिन पोंग झील में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

जनपद के देहरा में दशहरा देखने गए दो युवकों की ब्यास नदी की पोंग झील में डूबने से मौत हो गई थी। ब्यास नदी में डूबे दूसरे युवक का शव शुक्रवार सुबह छह बजे निकाल लिया गया है।

यह अपने दोस्तों संग जन्मदिन की पार्टी मनाने आया था। सेल्फी लेने के चक्कर में  नदी में डूब गया। जबकि बीते कल भी एक युवक का शव निकाला गया था, जोकि देहरा में कपड़े की दुकान पर काम करता था।

मृतक युवकों की पहचान राहुल (17) पुत्र विजय कुमार निवासी नेहरण पुखर व  साहिल कुटियाल (18) पुत्र विजय कुमार देहरा के वार्ड नंबर-1  के रूप में हुई है।

दशहरा के दिन दोपहर को दोनो युवक ब्यास नदी में नहाने उतरे थे, लेकिन अचानक दोनों लापता हो गए। युवकों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। .

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवकों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। युवकों की तलाश के लिए पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया। शाम तक युवकों का कोई सुराग नहीं लगा।

वहीं, शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम ने सुबह छह बजे युवक का शव ब्यास नदी से बरामद किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...