कांग्रेस को खुद पर नहीं भरोसा, तभी फोन पर बांट रही टिकट: कश्यप

--Advertisement--

Image

कहा- अंतर्कलह और नेतृत्व की कमी से कांग्रेस देख रही ऐसे दिन, सुक्खू ही गुपचुप तरीके से प्रत्याशियों को दे रहे सूचना, किसी को भी मैदान में उतारे, कांग्रेस का सफाया होना तय, टिकट को भी रेवडियों की तरह बांट रहे सुक्खू.

शिमला – नितिश पठानियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेताओं में अंतर्कलह और नेतृत्व की कमी के चलते आज उनके नेता फोन पर ही टिकट आवंटन कर रहे हैं। कांग्रेस को भरोसा नहीं हैं कि जनता के सामने टिकट की घोषणा करे क्योंकि उनके प्रत्याशी जीतने लायक ही नहीं हैं।

सुरेश कश्यप ने कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के उस बयान को हास्यास्पद बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि 40 टिकट फाइनल हो गए हैं और प्रत्याशियों को फोन पर सूचना दी जा चुकी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के पास केंद्र से लेकर राज्य में न तो कोई नेता है और न ही नेतृत्व। इसके साथ-साथ कांग्रेस में होलीलॉज बनाम सुक्खू, मुकेश बनाम कौल सिंह और रामलाल ठाकुर की गुटबाजी की वजह से ही फोन पर टिकट फाइनल हो रहे हैं। हालत ये है कि प्रदेश को गारंटी दे रही कांग्रेस अपने नेताओं को टिकट की गारंटी नहीं दे पा रही।

सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस लोगों के सामने यह बता नहीं पा रही है कि किस-किस को टिकट दिया है। यह बताता है कि कांग्रेस के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं है जिसे लोगों के बीच ला सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में कोई भी आए, जीत तो भाजपा प्रत्याशियों की ही होगी। उन्होंने कहा कि लोगों के भय से आज कांग्रेस को फोन पर ही टिकटें फाइनल करने की नौबत आ चुकी है।

बेटे की और रामपुर सीट बचाने में लगीं प्रतिभा सिंह: कश्यप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सिर्फ रामपुर और शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट बचाने में लगी हुई हैं। वह तो यहां तक कह रही हैं कि रामपुर में कांग्रेस जीतनी चाहिए, भले पूरे प्रदेश में हार जाए। ये दिखाता है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जानती हैं कि इस बार कांग्रेस बुरी तरह हारने वाली हैं इसलिए उनका फ़ोकस सिर्फ़ अपनी साख बचाने पर है।

कश्यप ने कहा कि इस बार रामपुर हो या रोहड़ू, कांग्रेस कहीं पर भी नहीं बचेगी। इन क्षेत्रों में भी इस बार रिवाज बदलना तय है। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता को देख कांग्रेस ने पहले हार मान ली है। लोगों ने भी तय कर लिया है कि रिवाज बदलकर फिर से भाजपा की सरकार लानी है और कांग्रेस का सफाया करना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...