ग्राम सभा में हाजिर ना होना प्रधान को पड़ा भारी, बीडीओ ने प्रधान सहित 2 वार्ड सदस्यों को भेजा नोटिस

--Advertisement--

Image

करसोग – अजय सूर्या

जिला मंडी के विकासखंड करसोग में ग्राम सभा की बैठक को हल्के में लेना जनप्रतिनिधियों को महंगा पड़ गया है. यहां विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत थाच थर्मी के प्रधान सहित 3 वार्ड सदस्यों को ग्राम सभा की बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

जिसका जवाब सात दिनों में मांगा गया है. विकासखंड करसोग की 34 पंचायतों में 2 अक्टूबर को ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की गई थी.

बैठक की सूचना पहले ही पंचायतों को दी गई थी, लेकिन ग्राम पंचायत थाच थर्मी में आयोजित हुई बैठक में प्रधान सहित जौंग, थनाली-2 व थाच वार्ड के सदस्य उपस्थित नहीं हुए. जिसकी शिकायत ममलेश्वर महादेव युवक मंडल थाच थर्मी के प्रधान युवराज ठाकुर ने बीडीओ करसोग से की.

बीडीओ ने शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पंचायत प्रधान सहित तीन वार्ड सदस्यों को कारण बताओं नोटिस जारी किया ,जिसमें जनप्रतिनिधियों से 7 दिनों में जवाब मांगा गया.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...