आईटीएम के सौजन्य से एक दिवसीय विशिष्ठ व्याख्यान का किया गया आयोजन

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – व्युरो

आज राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ में व्यक्तिगत और शारीरिक साक्षात्कार हेतु आईटीएम के विशेष सौजन्य से एक दिवसीय विशिष्ठ व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इसमें कुमारी सृष्टि डूडलानी और श्री उमेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इसमें महाविद्यालय के बीएससी, बीकॉम तथा बीए अंतिम वर्ष के छात्रों ने भाग लिया।

महाविद्यालय के लगभग 60 छात्र इसमें उपस्थित रहे। विशिष्ट व्याख्याताओं ने विद्यार्थियों को साक्षात्कार के समय परिधान, भाषा, व्यवहार तथा रिज्यूम तैयार करने सम्बन्धी अनेक तथ्यों पर प्रकाश डाला। इसी के साथ उन्होंने साक्षात्कार के समय आने वाली परेशानियों तथा उनके निदानों से भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया।

इस उपलक्ष पर महाविद्यालय के प्राचार्य भी वहां उपस्थित रहे तथा उन्होंने अथितियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रो नेहा चौधरी ने इस कार्यक्रम का संयोजन किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो के के शर्मा तथा अन्य प्राध्यापक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वन विकास निगम के कर्मियों को 3% DA, 21 हजार वेतन लेने वालों को बोनस

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन...

ज्वाली डबल डेथ केस: CWC ने लिया संज्ञान, पुलिस से मांगी स्टेट्स रिपोर्ट

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा के थाना जवाली के तहत आने...

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार–2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 10 जुलाई तक करें स्व-नामांकन

चम्बा - भूषण गुरुंग उप-निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) ने जानकारी...