कुठेड़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

बग्गा/कुठेड़ – महिंद्र सिंह

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड मैं सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह गुलेरिया के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार व अन्य कार्यक्रम अधिकारी पूनम धीमान व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इस विशेष शिविर में कुल 26 वालंटियर ने भाग लिया। जिसमें 14 लड़के और 12 लड़कियां शामिल है।

प्रधानाचार्य महोदय ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और बच्चों को अनुशासन में रहने की सीख दी और किसी भी कार्यक्रम को योजना के माध्यम सफल बनाने के बारे मैं बताया और वॉलिंटियर्स को शुभकामनाएं दी।

साथ ही वालंटियर स्नेह सुबह प्रभात फेरी और योगाभ्यास किया। उसके पश्चात गांव कुठेड और बग्गा की सीमा पर स्थित पुडंग बा पानी के स्त्रोत को साफ किया। जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड के एसएमसी प्रधान सुनील कुमार भी इसमें शामिल रहे और साथ में बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...