हिमाचल: 400 फीट खाई में गिरी कार, एक शिक्षक की मौत, दूसरा घायल

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 30 सितंबर – अनिल कपलेश

टौणी देवी तहसील के तहत ग्वारड़ू गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक अध्यापक की मौत हो गई, जबकि एक प्रवक्ता बुरी तरह जख्मी हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक टौणी देवी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ग्वारड़ू गांव के समीप टिहरी मोड़ के पास एक आल्टो कार करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अश्वनी कुमार टीजीटी (नॉन मेडिकल) की मौत हो गई, जबकि जसवंत सिंह लेक्चरर (इकोनॉमिक्स) गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि मृतक अश्वनी कुमार गांव मनियाना का रहने वाला था और सीनियर सेकेंडरी स्कूल पौहंज में कार्यरत था। वहीं घायल जसवंत सिंह झोखर गांव का रहने वाला है और सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोहंज स्कूल में लेक्चरर इकोनॉमिक्स के पद पर तैनात हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...