फिर विवादों में विस उपाध्यक्ष हंसराज, एडमिशन न देने पर प्रधानाचार्य को अफगानिस्तान भेजने की धमकी

--Advertisement--

Image

चंबा, 30 सितंबर – भूषण गुरुंग

हमेशा से चर्चाओं में रहने वाले विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज का कथित तौर पर एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में वायरल 3 मिनट 12 सेकंड के ऑडियो में हंसराज एक विद्यालय के प्रधानाचार्य से अपने कजन के बच्चे को एडमिशन देने और बाद में डराते-धमकाते सुनाई दे रहे हैं।

ऑडियो में उन्होंने प्रधानाचार्य को राजस्थान और अफगानिस्तान के काबुल कंधार भेजने की बात कह डाली। साथ ही उन्हें विधानसभा में तलब करने की बात भी कही। हालांकि, इस बारे में विधायक हंसराज ने साफ किया है कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, ऐसे में वे ये अनाप-शनाप चीजें निकाल रहे हैं।

यहां क्लिक कर सुने वायरल हो रहा ऑडियो 

उन्होंने कहा कि ऑडियो से मेरा कोई लेना देना नहीं है। ये किसी ने डब की हुई है। सोशल मीडिया में आग की तरह वायरल हो रही इस ऑडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है।

कुल मिलाकर कभी विद्यालय में विद्यार्थी को थप्पड़ मारने और कभी कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने संबंधी किस्सों से चर्चाओं में रहने वाले चुराह विधायक एक बार फिर चर्चाओं में घिर गए हैं।
विपक्ष भी इस मामले में उन्हें खासा ट्रोल कर रहा है। अब यह तो समय और जांच के बाद ही पता चलेगा की ऑडियो उनका था या नहीं लेकिन सोशल मीडिया में ऑडियो आग की तरह फैल गया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...