डलहौजी कैंट आर्मी ब्रिगेड जिला चंबा के पूर्व सैनिकों को दे रहा अपनी सेवाएं

--Advertisement--

Image

डलहौजी – भूषण गूरूंग 

डलहौजी केंट आर्मी ब्रिगेड के कर्नल रोहित शर्मा ने बताया की आज जिला चंबा के चौवाडी मैं पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों और सैनिक विधवाओं और वीर नारियों के लिए एक मेडिकल चेक अप कैंप आर्मी ब्रिगेड डलहौजी कैंट की तरफ से लगाया गया।

जिसमें डॉक्टर युक्ति धर शर्मा और उनकी टीम ने अपनी सेवाएं दी और निशुल्क दवाइयां भी दी। उन्होंने बताया की मेडिकल कैंप के साथ-साथ उन्हें मिलिट्री कैंटीन की भी सुविधा भी मौके पर दी गई।

कर्नल रोहित शर्मा ने बताया की जिला चंबा के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिक और उनके परिवार जो डलहौजी कैंट नहीं आ सकते उनके घर द्वार जाकर ऐसी सेवाएं दी जाती है।

उन्होंने पूर्व सैनिक और उनके परिवारों को यह आश्वासन दिया कि इंडियन आर्मी हर महीने मेडिकल कैंप और कैंटीन की सुविधा उनके घर द्वार पर देगी और उनकी सेवा करने और उनका ख्याल रखने के लिए हमेशा तत्पर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...