फेसबुक पर स्कूटी का विज्ञापन देख महिला हुई ठगी का शिकार

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 30 सितंबर – अंशुल दीक्षित 

पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत धार गांव की एक महिला फेसबुक पर स्कूटी का विज्ञापन देखकर 22 हजार की ठगी का शिकार हुई है।

वहीं अब यूपीआई के माध्यम से स्कूटी खरीदने के लिए भेजी राशि को लेकर जिस व्यक्ति से महिला की बात हुई थी, उसका फोन भी बंद आ रहा है। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
पुलिस को दी शिकायत में भारती देवी पत्नी खूब राम गांव धार डाकघर रिवालसर, तहसील बल्ह ने कहा कि फेसबुक पर उन्होंने स्कूटी का विज्ञापन देखा, जिसे खरीदने के लिए वहां दिए गए नंबर पर बात की गई।

बात करने के उपरांत महिला ने यूपीआई के माध्यम से 22 हजार की राशि भी भेज दी। राशि भेजने के बाद से उक्त व्यक्ति का मोबाइल बंद है।

वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस ने धारा 420 IPC के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...