हिमाचल: टैक्सी चालक की बेटी ने शास्त्री द्वितीय वर्ष की परीक्षा में किया टॉप

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 30 सितंबर – अनिल कपलेश

मन में कुछ बड़ा करने की चाह हो तो कोई भी कठिनाइयां या मुश्किलें आपका रास्ता नहीं रोक सकती।  यह साबित कर दिखया है हिमाचल के हमीरपुर जिला की रहने वाली सक्षी ने।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से प्राक-शास्त्री द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इसमें श्री विश्ववनाथ संस्कृत महाविद्यालय चकमोह की छात्रा साक्षी ने 400 में से 330 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। बेटी की कामयाबी से माता-पिता खासे खुश है। साक्षी के पिता पेशे से टैक्सी चालक हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।

साक्षी संस्कृत में ही कॉलेज काॅडर की लेक्चरर बनना चाहती हैं। साक्षी बाबा बालक नाथ की नगरी शाहतलाई की रहने वाली हैं। साक्षी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

वहीं, ऋषभ शर्मा ने 318 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम पूरे प्रदेश मे रोशन किया। ऋषभ के पिता जलशक्ति विभाग में सेवारत हैं, जबकि माता गृहणी हैं। ऋषभ आगे चलकर संस्कृत में प्रोफेसर बनना चाहता है। वह बड़सर उपमंडल के दांदडू क्षेत्र का रहने वाला है।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। जिले का एकमात्र संस्कृत महाविद्यालय शास्त्री नगर में स्थित है, जो कि बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से चलाया जा रहा है।

हाल ही में छात्रों-अध्यापकों के बीच काफी तकरार भी रही। अध्यापकों के खाली पदों को शीघ्र न भरने पर कॉलेज में पढने वाले छात्र-छात्राओं ने काफी संघर्ष किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...