हिमाचल: स्कूल के वाॅशरूम में 5 साल की मासूम से हैवानियत की हदें पार, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

स्कूल के वाॅशरूम में 5 साल की मासूम से हैवानियत की हदें पार, आरोपी गिरफ्तार।

कुल्लू – अजय सूर्या 

कुल्लू जिला के तहत बाह्य सिराज के एक निजी स्कूल में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323 और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की माता पेशे से अध्यापिका है। पीड़िता ने जब स्कूल में हुई घटना को लेकर सारी बात अपनी माता को बताई तो परिजन उसे साथ लेकर पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के तहत स्कूल में लंच टाइम में आरोपी पीड़िता को वाॅशरूम में ले गया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट भी की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुलाम मोहम्मद निवासी कश्मीर के रूप में हुई है।

एसपी साक्षी वर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दुनिया की सबसे अहम डील का अंत, अमरीका ने तबाह किए ईरान के 90 सैन्य ठिकाने

हिमखबर डेस्क अमरीका ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले...

वायनाड से बुरी खबर, रिवालसर के इंजीनियर राहुल शर्मा का शव मिला, 3 महीने पहले हुई थी शादी

हिमखबर डेस्क केरल के वायनाड में ट्विन-टनल निर्माण स्थल पर...

किन्नौर के लिप्पा गांव में बाढ़, जलमग्न हुआ पुल, कई घरों को खतरा

हिमखबर डेस्क किन्नौर जिले के लिप्पा क्षेत्र में लगातार बारिश...

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार...