वायनाड भूस्खलन: लापता लोगों में हिमाचल का राहुल शर्मा भी शामिल, 3 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

केरल के वायनाड जिले के निथर क्षेत्र में हुए भीषण भूस्खलन के बाद लापता लोगों में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रिवालसर निवासी राहुल शर्मा भी शामिल हैं। हादसे के तीन दिन बीत जाने के बावजूद राहुल का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस खबर से पूरे परिवार के साथ-साथ रिवालसर क्षेत्र में भी चिंता और मायूसी का माहौल है।

राहुल शर्मा वायनाड में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। भूस्खलन की सूचना मिलते ही उनके पिता और मामा तत्काल केरल के लिए रवाना हो गए और अब घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं। राहुल की पत्नी पहले से ही वायनाड में मौजूद हैं और हर पल किसी सकारात्मक खबर का इंतजार कर रही हैं।

राहुल के मामा रामवीर ने बताया कि बचाव दल लगातार मलबा हटाने के अभियान में जुटा हुआ है। अब तक चार से पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, लेकिन राहुल का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि परिवार लगातार प्रशासन और बचाव एजेंसियों के संपर्क में है तथा हर नई सूचना का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही राहुल का छोटा भाई, जो दुबई में कार्यरत है, भारत के लिए रवाना हो गया है ताकि इस कठिन समय में परिवार के साथ रह सके। वहीं रिवालसर स्थित राहुल के घर में गमगीन माहौल है।

उनकी मां बेटे की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रही हैं और हर पल उसके लौट आने की उम्मीद लगाए बैठी हैं। परिवार के अन्य सदस्य उन्हें ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बेटे की चिंता हर किसी के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है।

परिवार के लिए यह समय इसलिए भी बेहद भावुक है क्योंकि इसी वर्ष मार्च महीने में राहुल का विवाह पूरे उत्साह और खुशियों के बीच संपन्न हुआ था। उनकी पत्नी भी घटनास्थल पर लगातार बचाव अभियान पर नजर रखे हुए हैं, जबकि बहन भाई की सलामती के लिए प्रार्थना कर रही हैं। रक्षाबंधन का जिक्र होते ही वह भावुक हो जाती हैं।

उधर, राहत एवं बचाव दल युद्धस्तर पर अभियान चलाते हुए मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही राहुल के संबंध में कोई सकारात्मक खबर मिलेगी और वह सकुशल अपने घर लौटेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...