हिमाचल में 16 यात्रियों के टिकट न काटने पर हरियाणा के परिचालक के खिलाफ FIR

--Advertisement--

Image

मंडी अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में दिल्ली से मनाली आ रही हरियाणा रोडवेज की बस (HR55AC -6984) के परिचालक के खिलाफ 16 यात्रियों को टिकट न देने पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। औट पुलिस ने आईपीसी की धारा-406, 409 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

चंडीगढ़ मुख्यालय के इंस्पेक्टर बलविंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। इसके मुताबिक 27 अगस्त 2022 को पीएसटी के आदेशानुसार चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बसों का निरीक्षण कर रहे थे।

इस दौरान दिल्ली से मनाली आ रही बस को भी चैकिंग के लिए रोका गया। बस में चालक ज्ञानेंद्र व परिचालक नीरज सैनी ड्यूटी पर तैनात थे।

पंडोह से टीम निरीक्षण के लिए बस में चढी। औट पहुंचने पर पाया कि परिचालक ने 4620 रुपए की राशि का गबन किया हुआ है। 16 यात्रियों को टिकट नहीं दी गई थी।

शिकायतकर्ता निरीक्षक का कहना है कि इस पर सरकारी कार्रवाई करने की कोशिश की थी, लेकिन परिचालक ने इन्हें डरा कर कार्वाई नहीं करने दी थी। लेकिन अब मामला दर्ज करवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...