कार व टेंपो की भिड़ंत में कार सवार वृद्ध महिला की मौत, दंपति समेत चार घायल

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

हरोली-रामपुर पुल के समीप एक कार व टेंपो की आपस में टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में कार सवार 80 वर्षीय वृद्ध महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दम्पति सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक मुकेश कुमार अपनी पत्नी अंजना व माता रतनी देवी के साथ ऊना में दवाई लेने के लिए गए हुए थे। लेकिन वापस घर आते समय एक टेंपो के साथ टक्कर हो गई।

हादसे में कार व टेंपो दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दर्दनाक हादसे में टेंपो व कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक महिला की पहचान रतनी देवी (80) ललड़ी निवासी व घायलों की पहचान मुकेश कमार, अंजना देवी व टेंपो सवार अजय कुमार निवासी बीटन व विशाल निवासी बढेड़ा के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...