हिमाचल में फेसबुक पर भारत विरोधी पोस्ट शेयर करने वाली 48 वर्षीय महिला गिरफ्तार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कंडाघाट थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और देशविरोधी पोस्ट शेयर करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंडाघाट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाना कंडाघाट में शिकायत दर्ज करवाई कि क्षेत्र में सिलाई का व्यवसाय करने वाली एक महिला ने अपनी फेसबुक आईडी से ऐसी पोस्ट साझा की है, जो देश विरोधी, भड़काऊ और भारतीय सेना व आम नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली है।

शिकायत में कहा गया कि इस तरह की पोस्ट समाज में तनाव फैलाने की क्षमता रखती है। शिकायत के आधार पर कंडाघाट थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी महिला की पहचान 48 वर्षीय महिला, निवासी डाकघर व तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई, जो पिछले 25 से 30 वर्षों से कंडाघाट में किराये के कमरे में रह रही थी और सिलाई का काम करती है।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिससे उक्त पोस्ट साझा की गई थी। महिला को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और महिला द्वारा पोस्ट की गई सामग्री की तकनीकी और विधिक जांच भी की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...