चम्बा के साथ लगती सीमाओं पर ITBP के जवानों ने संभाला मोर्चा, हर गतिविधि पर पैनी नजर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के चलते हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला के साथ लगती सीमाओं पर सुरक्षा पहरा और कड़ा कर दिया गया है। अब लंगेरा चैकपोस्ट और संघणी पुलिस चौकी जैसे संवेदनशील सीमांत क्षेत्रों में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है, जिससे यह इलाका एक अभेद्य किले में तब्दील होता दिख रहा है।

सीमा सुरक्षा को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करते हुए आईटीबीपी जवान न केवल अपनी बटालियन के साथ तैनात हैं, बल्कि उनके साथ हिमाचल पुलिस बटालियन, स्थानीय पुलिस चौकी में तैनात जवान और विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) भी तैनात हैं। जिला के सीमांत क्षेत्र में अब सुरक्षा व्यवस्था को पहले की अपेक्षा कई गुना बढ़ाया गया है और सभी तैनात जवानों को हर पल अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

वर्तमान में आईटीबीपी के 20 से 25 जवान सुरक्षा चौकियों पर तैनात हैं और सीमांत इलाकों में लगातार पैट्रोलिंग कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर चम्बा स्थित आईटीबीपी सैक्शन से अतिरिक्त जवानों को तुरंत मोर्चा संभालने के लिए बुलाया जा सकता है, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी सुनिश्चित हो सके।

डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा के बोल 

डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि सीमांत क्षेत्र की लंगेरा चैकपोस्ट और संघणी पुलिस चौकी में आईटीबीपी जवान तैनात किए गए हैं। आईटीबीपी, पुलिस बटालियन, थाने-चौकी में तैनात पुलिस जवान और एसपीओ सीमांत क्षेत्र में पैट्रोलिंग कर रहे हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आईटीबीपी के और जवान सीमांत क्षेत्रों में बुलाए जा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...