क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज में खेलों को समर्पित रहा नर्सेज़ वीक का चौथा दिन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कुल्लू के क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेजमें नर्स वीक 2025 के चौथे दिन खेल दिवस का आयोजन पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन नर्सिंग छात्रों की शारीरिक फिटनेस, मानसिक ताजगी और टीम भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समर्पित रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की वरिष्ठ शिक्षिका शिवानी शर्मा के प्रेरणादायक भाषण से हुई। उन्होंने नर्सिंग पेशे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि नेतृत्व, समर्पण और सहयोग जैसे गुणों के विकास का माध्यम हैं, जो एक कुशल नर्स के लिए अनिवार्य हैं।”

दिन भर चलने वाले इस खेल महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धात्मक और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई, जिनमें लिसन एंड एक्शन गेम, रस्साकशी, वाटर रिले रेस, थ्री लेग्स रेस, स्टॉप एंड वॉक रेस, फ्रॉग जंप, न्यूजपेपर गेम, बैलून गेम, और ऑब्स्टेकल गेम  प्रमुख रूप से शामिल रहीं। छात्रों ने सभी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अद्भुत खेल भावना का परिचय दिया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थितों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इस प्रकार की गतिविधियों को आगे भी नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज, कुल्लू परिवार नर्सेज़ वीक के माध्यम से नर्सिंग समुदाय की सेवा भावना को नमन करता है और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों को जारी रखने के लिए संकल्पित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...