ई-रिक्शा चालक से नशीले कैप्सूल बरामद, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

--Advertisement--

ई-रिक्शा चालक से नशीले कैप्सूल बरामद, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

ASI दिनेश कुमार के नेतृत्व में लगाए गए नाकाबंदी अभियान के दौरान Y पॉइंट पर पुलिस ने एक व्यक्ति को 84 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सतपाल सिंह (42) पुत्र अजीत सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर ददाहू, तहसील व थाना रेणुका जी, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार वह ई-रिक्शा (HP02-0246) चला रहा था, जिसकी जांच के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के विरुद्ध ND&PS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह यह कैप्सूल कहां से लाया और कहां पहुंचाने वाला था। पुलिस प्रशासन ने नशा विरोधी मुहिम को तेज़ करते हुए ऐसे अभियानों को और सख्ती से जारी रखने की बात कही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...