हिमाचल बिजली बोर्ड में भरे जाएंगे 2600 पद,

--Advertisement--

प्रदेश बिजली बोर्ड में जल्द विभिन्न श्रेणियों के 2600 पद भर जाएंगे। शनिवार को हुई बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में जल्द विभिन्न श्रेणियों के 2600 पद भर जाएंगे। शनिवार को हुई बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान 20 मई को हुई सर्विस कमेटी के फैसलों पर निदेशक मंडल ने अपनी मुहर लगाई।

टीमेट की पदोन्नति के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को भी संशोधित कर दिया गया है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अगली सर्विस कमेटी की बैठक में प्रस्ताव लाने पर सहमति जताई गई।

राज्य सचिवालय में ऊर्जा सचिव राजीव शर्मा की अध्यक्षता में निदेशक मंडल की बैठक में बोर्ड के प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा, विशेष सचिव वित्त रोहित जम्वाल सहित कई निदेशक मौजूद रहे।

सर्विस कमेटी की बैठक में ओपीएस बहाली को मंजूरी दी जानी है। अभी सर्विस कमेटी की आगामी बैठक तय नहीं हुई है। इसे लेकर कर्मचारियों में रोष है।

बोर्ड मुख्यालय कुमार सहित प्रदेश के सभी कार्यालयों में बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपना रोष जताया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी ओपीएस बहाल नहीं होने से कर्मचारी वर्ग में रोष है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...