स्कूटी स्किड होने से स्कूटी चालक की मौके पर मौत, एक घायल

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

थाना बैजनाथ के तहत अवैरी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्कूटी स्किड होने से स्कूटी चालक की मौके पर मौत हो गई तथा पीछे बैठा युवक घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार स्कूटी (एचपी 53ए-5591) को कृष्ण कुमार पुत्र शोंकी राम निवासी जंडपुर तहसील बैजनाथ जो पपरोला से अपने घर वापस जंडपुर जा रहा था कि अवैरी स्कूल के नजदीक बारिश के चलते स्कूटी स्किड हो गई तथा कृष्ण कुमार की मौके पर मौत हो गई।

उसके साथ बैठे उसके मौसी का लड़का ऋषि कुमार निवासी बुहली कोठी तहसील बैजनाथ को घायल अवस्था में पालमपुर अस्पताल ले जाया गया जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

बैजनाथ के डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल व थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...