गजब : एग्जाम कोई दे गया और ज्वाइनिंग देने पहुंचा कोई और, दर्ज हुआ मामला

--Advertisement--

हिमालयन फोरैस्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट में आया जालसाजी का मामला, छोटा शिमला पुलिस थाना में दर्ज हुआ मामला

शिमला – नितिश पठानियां

जहां एक ओर डाक विभाग में लगातार फर्जी दस्तावेजों व प्रमाण पत्रों के मामले सामने आ रहे हैं, वहीं अब जिला शिमला के एक इंस्टीच्यूट में ज्वाइनिंग देने ऐसा शख्स पहुंच गया, जो परीक्षा में नहीं बैठा था अपितु उसकी जगह परीक्षा कोई और दे गया है, ऐसे में मल्टी टास्टिंक स्टाफ भर्ती के फर्जीवाड़े का अंदेशा प्रबल नजर आ रहा है।

इस आशय को लेकर हिमालयन फोरैस्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट की ओर से छोटा थाना शिमला में मामला दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार जहां राजधानी में पिछले ही दिनों डाक विभाग में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने का मामला सामने आया था।

वहीं अब हिमालयन फोरैस्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट में भी ऐसा ही मामला पेश आया है। इंस्टीच्यूट की ओर से दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जिस उम्मीदवार का चयन हुआ था, उसकी लिखित परीक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

इंस्टीच्यूट की ओर से पाया गया है कि जिस व्यक्ति का चयन हुआ, वह एग्जाम देने ही नहीं आया था अपितु उसकी जगह किसी और ने एग्जाम दिया था। ऐसे में हिमालयन फोरैस्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ छोटा शिमला पुलिस थाना में भादंसं 419, 420, 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हिमालयन फोरैस्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट के निदेशक डाॅ. संदीप शर्मा का कहना है कि उन्हें एक उम्मीदवार के फोटो और फिंगर प्रिंट को लेकर संदेह है और प्रतीत होता है कि परीक्षा किसी और ने दी, जबकि ज्वाइनिंनग देने के लिए अब कोई और ही व्यक्ति आया है। इसलिए उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित कर मामला दर्ज करवाया है।

एएसपी के बोल

एएसपी शिमला सुनील नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जांच व वैज्ञानिक आधार पर ही ज्ञात हो पाएगा कि दोषी कौन है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज, फिंगर प्रिंट आदि सभी की गहनता से जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...