आग की भेंट चढ़ा पुराना लकड़ी का मकान, जिंदा जलने से व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

आग की भेंट चढ़ा पुराना लकड़ी का मकान, जिंदा जलने से व्यक्ति की मौत

शिमला, 12 अगस्त – नितिश पठानियां

अप्पर शिमला के जुब्बल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से नेपाली मूल का एक युवक जिंदा जल गया। आग लगने से दो कमरों का मकान भी राख हो गया। अग्निकांड की यह घटना बोली-नाला गांव में पेश आई। फ़िलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बोली-नाला में सुरेंद्र सिंह का पुराना लकड़ी का मकान था। इस मकान में सुरेंद्र सिंह का मजदूर अशोक बहादुर (40) निवासी गांव रोमाछाप काठमांडू नेपाल रहता था।

बीती रात अचानक मकान में आग लग गई। मकान में सो रहा अशोक बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर जुटे और शव को कब्जे में लिया।

डीएसपी रोहड़ू रविन्द्र नेगी ने अग्निकांड में एक युवक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...