हिमाचल चुनावों में भाजपा की हार हुई तो 2024 के लोकसभा चुनावों से पूर्व केंद्र सहित राज्यों में पुरानी पैंशन बहाली सम्भव

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि इस बार के हिमाचल विधानसभा चुनावों में यदि सत्ता परिवर्तन होता है तो इसका मुख्य कारण कर्मचारियों का मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ पुरानी पैंशन बहाली को लेकर विरोध और कांग्रेस पार्टी को समर्थन ही रहेगा।

क्योंकि कि हिमाचल के सरकारी कर्मचारी पुरानी पैंशन बहाली के मुद्दे को पिछले काफी समय से भाजपा सरकार के समक्ष उठा रहे थे लेकिन भाजपा सरकार द्वारा वित्तीय स्थिति का हवाला देकर इस मुद्दे को सिरे से खारिज करते हुए जहां तक यह कहकर कर्मचारियों को जलील किया गया कि यदि विधायकों की तरह पैंशन का लाभ लेना है तो नौकरी नौकरी छोड़कर कर्मचारी चुनाव लड़ें।

अतः इस आधार पर हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों ने भाजपा सरकार को घर बैठाने एवं कांग्रेस पार्टी जो सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पैंशन बहाली का समर्थन करते हुए पुरानी पैंशन बहाली को कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही देने की बचनबद्धता दे रही है सत्ता में बैठाने केलिए जी जान से चुनावों में समर्थन करते देखे गए।

अब यदि मौजूदा चुनावों में भाजपा सत्ता से बाहर और कांग्रेस पार्टी सत्ता के सिंहासन पर विराजमान होती है तो इस समस्त उल्टफेर का श्रेय हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को मिलना तय माना जा रहा है और फिर भाजपा का राज्यों में केंद्र का शीर्ष नेतृत्व आगामी लोकसभा चुनावों में सरकारी कर्मचारियों जिनकी देश में बहुत बड़ी तादाद के पक्ष में है।

पुरानी पैंशन बहाली करके अपना खोया हुआ वोटबैंक वापिस लाने के लिए 2024 के चुनावों से पूर्व पुरानी पैंशन बहाली की घोषणा करने की संभावनाएं सरकारी कर्मचारियों के पक्ष में देखने को मिल सकती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...