चुनाव ड्यूटी के लिए चंबा आए बिलासपुर के कर्मचारी की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुनाव ड्यूटी के लिए चंबा आए बिलासपुर के एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान  झंडूता तहसील के धनाड़ गांव के मदन लाल धीमान के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक चंबा जिले के चुवाड़ी में ड्यूटी देने पहुंचे मदन लाल को बीती रात सीने में असहनीय दर्द उठा, जिसे इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मदन लाल धीमान कृषि विभाग में सेवारत था और सुल्तानपुर स्थित एक होटल में ठहरे हुआ था।

जानकारी है कि चुनाव ड्यूटी के लिए वह चंबा आया था। पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...