अभागी मां तलाश रही बेटे की मौत की वजह, 4 माह पहले हुई थी रहस्यमय मौत

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

मुख्यालय के नजदीकी गांव चताड़ा में 7 जुलाई 2022 को 26 साल के शिवकुमार की रहस्यमई मौत मामले पीड़ित महिला मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची। इस दौरान उनके हाथ में बेटे की मौत को लेकर फॉरेंसिक लैब द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट भी थी।

महिला का कहना है कि बेटे की मौत के कारण  को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। फॉरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट में  भी बेटे की मौत का सही कारण नहीं बताया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद उसके कारोबार पर भी गांव के कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जबकि उसके कुछ पैसे भी दबा लिए गए हैं। महिला ने पुलिस अधीक्षक अर्जित सिंह ठाकुर को दी शिकायत में मांग की है कि उनके बेटे की मौत के असल कारण बताए जाएं।

7 जुलाई 2022 को 26 साल के शिवकुमार की संदिग्ध  मौत को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है। मंगलवार को मृतक शिव कुमार की मां संतोष कुमारी परिजनों और ग्रामीणों के साथ बेटे की मौत मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी कार्यालय आ पहुंची।

महिला का आरोप है कि बेटे की मौत के बाद पोस्टमार्टम भी करवाया गया,इसमें भी मौत के सही कारण नहीं बताये गए, अब फॉरेंसिक लैब से रिपोर्ट उनके पास पहुंची है इसे भी गोलमोल किया गया है।

उनका कहना है कि बेटे की मौत के अलग-अलग कारण उन्हें बताए गए, किसी ने सांस रुकना कारण बताया तो किसी ने हार्ट अटैक को वजह बताया, कुछ ने करंट  को मौत की वजह बताया। लेकिन चार महीने बाद भी अधिकृत रिपोर्ट में कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि बेटे के कारोबार पर भी कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...