सेना को मिले 158 अग्निवीर जवान, सुबाथू में 5वें बैच की पासिंग आऊट परेड संपन्न

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सुबाथू छावनी में बृहस्पतिवार को 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के सलारिया स्टेडियम में अग्निवीर जवानों के पांचवें बैच की पासिंग आऊट परेड का आयोजन किया गया।

अग्निवीर योजना के तहत भर्ती किए गए 158 जवान 31 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण पूर्ण कर भारतीय सेना में शामिल हुए। सेना के धर्मगुरु ने जवानों को देश की रक्षा की शपथ दिलाई।

स्टेशन कमांडिंग अधिकारी ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा ने परेड की समीक्षा की। परंपरा के अनुसार उन्होंने सर्वश्रेष्ठ जवान दीपक मेहरा समेत अन्यों को सम्मानित किया। उन्होंने जवानों को भारतीय थल सेना में शामिल होने पर बधाई दी।

समारोह के दौरान जवानों ने पाइप बैंड एवं पीटी का प्रदर्शन किया। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तैयार अग्निवीर जवान आत्मविश्वास से लबरेज दिखे।

31 सप्ताह का दिया कठोर प्रशिक्षण

अग्निवीर जवानों को सेना में शामिल करने से पूर्व उन्हें 31 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण उनके शारीरिक एवं मानसिक बल में वृद्धि के साथ विकट परिस्थितियों में बेहतर रूप से कार्य करने में सहायक सिद्ध होता है। वहीं जवानों को युद्ध एवं समकक्ष चुनौतियों से निपटने में कुशलता प्रदान करता है।

ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने की थी रैजिमैंट की स्थापना

बता दें कि 24 अप्रैल 1815 को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने सुबाथू में रैजिमैंट की स्थापना की थी। इसका नाम फर्स्ट नुसरी बटालियन रखा गया। इसी बटालियन से गोरखा रैजिमैंट के गठन की नींव रखी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...