चम्बा में बरपा कुदरत का कहर, 11 बेजुबानों की गई जान

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

चम्बा जिला के उपमंडल चुराह के चांजू क्षेत्र की देहरा पंचायत की पखारा धार में आसमानी बिजली गिरने से एक परिवार की 11 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।

गनीमत यह रही कि इस दौरान मौके पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। वहीं इस घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

जानकारी के अनुसार शरीफ अली पुत्र नूर अली गांव धार पखारा ने अपनी भैंसों को पखारा धार में छोड़ा हुआ था। बुधवार शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम खराब हो गया और आसमान में बिजली कड़कने लगी।

इस दाैरान अचानक आसमानी बिजली धार में चर रही भैंसों पर आ गिरी। इससे मौके पर 11 भैंसों की मौत हो गई। शरीफ अली अपने परिवार का पालन-पोषण भैंसों का दूध बेचकर करता है।

बता दें कि शरीफ अली हाल ही में पंजाब से अपनी भैंसों को लेकर पखारा धार में आया था। पीड़ित शरीफ ने बताया कि घर के सारे खर्चे वह भैंसों का दूध बेचकर करते हैं लेकिन अब भैंसों की मौत के बाद घर का खर्च चलाना काफी मुश्किल हो जाएगा। 11 भैंसों में अधिकतर भैंसे दूध देने वाली थीं।

ग्राम पंचायत प्रधान चैन लाल के बोल 

ग्राम पंचायत देहरा के प्रधान चैन लाल ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से पखारा धार में 11 भैंसों की माैत हुई है। इस बारे में राजस्व विभाग को सूचित कर दिया गया है।

प्रभावित शरीफ अली अपने परिवार का पालन-पोषण भैंसों के दूध से करते हैं। राजस्व विभाग से मांग की जाएगी कि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा मुहैया करवाया जाए।

तहसीलदार चुराह आशीष ठाकुर के बोल 

उधर, तहसीलदार चुराह आशीष ठाकुर ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पटवारी व पशुपालन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। मौका उपरांत 11 भैंसें मृत पाई गई हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...