पालमपुर में बड़ा हादसा: स्कूली बस और निजी बस की भयानक टक्कर, कई बच्चे घायल

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू 

पालमपुर के भट्टू में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक स्कूली बस और एक निजी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कई स्कूली बच्चों को चोटें आई हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, स्कूली बस बच्चों को स्कूल से घर लेकर जा रही थी, तभी सामने से आ रही एक निजी बस से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों को काफी नुकसान पहुंचा।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायल बच्चों को बसों से निकालने में जुट गए।

बताया जा रहा है कि निजी बस के चालक और परिचालक हादसे के बाद तुरंत मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें लगी हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...