रिश्ते हुए शर्मसार: बुआ के बेटे ने की हैवानियत की हदें पार, नाबालिग बहन को ही कर दिया गर्भवती

--Advertisement--

रिश्ते हुए शर्मसार: बुआ के बेटे ने की हैवानियत की हदें पार, नाबालिग बहन को ही कर दिया गर्भवती।

मंडी – अजय सूर्या 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में लड़की के बुआ के बेटे को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर नाबालिग को गर्भवती करने का आरोप है।

यह घटना तब सामने आई जब नाबालिग के परिजनों को उसकी गर्भावस्था के बारे में पता चला। उन्होंने तुरंत अप्रैल माह में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

शुरुआती जांच में नाबालिग ने अपने एक शादीशुदा दोस्त पर बच्चे का पिता होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उस दोस्त से पूछताछ की और डीएनए टेस्ट करवाया।

हालाँकि, डीएनए रिपोर्ट में यह साबित नहीं हो पाया कि वह व्यक्ति बच्चे का पिता है। दोस्त ने भी पुलिस को बताया कि उनके बीच शारीरिक संबंध ज़रूर थे, लेकिन वह बच्चे का पिता नहीं था।

डीएनए रिपोर्ट फेल होने के बाद पुलिस ने नाबालिग से दोबारा पूछताछ की। इस बार नाबालिग ने अपनी बुआ के 25 वर्षीय बेटे का नाम लिया। पीड़िता के आरोपों के आधार पर, पुलिस ने आरोपी बुआ के बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

अब पुलिस आरोपी का डीएनए टेस्ट करवाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस घटना ने मंडी जिले को हिला कर रख दिया है और लोग सकते में हैं।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा के बोल 

मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के आरोपों के आधार पर ही युवक को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध खदान पर कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में 3 लोग दबे; मूसलाधार बारिश ने रोका रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारी बारिश...