सी.एच.सी. संतोषगढ़ को जल्द बनाया जाएगा सिविल अस्पताल : रायजादा

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

विधानसभा क्षेत्र ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने मंगलवार को सी.एच.सी. संतोषगढ़ का निरीक्षण किया। इस मौका पर सी.एम.ओ. डा. संजीव कुमार वर्मा, डी.टी.ओ. डा. रमेश रत्तू, डा. चेतन मोदगिल भी उनके साथ मौजूद रहे।

रायजादा सुबह लगभग साढ़े 11 बजे सी.एच.सी. पहुंचे और उन्होंने यहां माइनर ऑपरेशन थिएटर सहित वार्डों का दौरा किया। इस मौका पर उन्होंने यहां उपचाराधीन मरीजों का भी कुशलक्षेम पूछा।

साथ ही उन्होंने भवन का निरीक्षण करते हुए स्टाफ की भी जानकारी ली। साथ ही यहां उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल से जुड़ी समस्याओं से भी अवगत करवाया जिसको लेकर रायजादा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए।

सी.एच.सी. संतोषगढ़ में रात के समय सही चिकित्सीय सुविधाएं न मिलने का मुद्दा स्थानीय लोगों ने उठाया और स्टाफ ने रात के समय सुरक्षा व्यवस्था न होने का हवाला दिया।

इसके बाद रायजादा ने सी.एम.ओ. को सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया और यहां होमगार्ड की तैनाती करने को कहा ताकि स्टाफ की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

पूर्व विधायक ने स्टाफ सहित चिकित्सकों की समस्याओं को भी जाना और उन्हें भी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि मौजूदा समय में इस अस्पताल में 30 बैड स्वीकृत हैं और जल्द ही इस सी.एच.सी. को सिविल अस्पताल का दर्जा दिलवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और उनकी स्वयं की प्राथमिकता में स्वास्थ्य सेवाएं प्रमुखता से शुमार हैं। सी.एम. से मुलाकात करके यहां दर्जा बढ़ाकर अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...